चमौली (03 मार्च 25)। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हुए भीषण हिमस्खलन में 54 श्रमिक बर्फ में दब गए थे। अब तक 46 श्रमिकों को बचा लिया गया है, जबकि आठ की दुखद मौत हो चुकी है। रविवार को तलाश के दौरान एक और श्रमिक का शव मिला, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया और बचाव कार्य की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तलाश जारी रखने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थिति पर अपडेट लिया और केंद्रीय एजेंसियों से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। बीआरओ शिविर से अब तक 46 श्रमिकों को बचाया जा चुका है, जबकि 8 की मौत हो गई है। मृतकों में हिमाचल प्रदेश के मोहिंद्र पाल और जितेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मंजीत यादव और उत्तराखंड के आलोक यादव शामिल हैं।