Monday, 28 Sep 2026

उद्धव ठाकरे ने मानसिक संतुलन खोया: फडणवीस

मुंबई (09 मई 24)। अपने पूर्व सहयोगी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। एक दिन पहले एक चुनावी रैली में ठाकरे ने फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिल्ली का इशारा मिलने पर बोलने वाले व्यक्ति बताया।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। वह इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव में हार साफ नजर आ रही है।' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा कि लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को नकार दिया है, इसलिए वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद ठाकरे ने पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर सरकार बनाने के लिए अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!