Monday, 28 Sep 2026

उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगो की मौत

उधमपुर (20 अप्रैल 26)। जम्मू के उधमपुर में एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर के रामनगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। खगोते इलाके के पास घटे हादसे में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 65 घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार रामनगर-उधमपुर हाईवे पर बस अचानक बेकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है जबकि 65 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, बचाव दल और एंबुलेंस पहुंच गई है। मौके पर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मौत के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 

उधमपुर में हुए दुखद हादसे की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री ने उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!