Tuesday, 29 Sep 2026

उपराष्ट्रपति कल जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

नईदिल्ली (13 फरवरी 25)। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ 15 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनखड़ श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के 10वें कन्वोकेशन में भाग लेने आ रहे हैं। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बता दें कि कन्वोकेशन मातृका ऑडिटोरियम एसएमवीडीयू कैंपस में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने दौरे दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर और भैरों जी मंदिर भी जाएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!