Tuesday, 29 Sep 2026

उप्र के डिप्टी सीएम पाठक के प्लेन का इंजन फेल

मुरादाबाद (25 मई 26)। यूपी के के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में सोमवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियातन विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और ब्रजेश पाठक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम मुरादाबाद और अमरोहा के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। दौरा खत्म करने के बाद जब वह मुरादाबाद से रवाना होने वाले थे, तभी उड़ान से पहले यह तकनीकी खराबी सामने आई। घटना के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। इंजन फेल होने की वजह और धुआं निकलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!