Thursday, 01 Oct 2026

उप्र में फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नया नाम होगा तपेश्वर धाम

लखनऊ (28 अगस्त 24)। उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदला गया है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम रख दिया गया है वहीं अकबरगंज स्टेशन का नाम अब मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया है। इस हेतु आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम किया गया है। इसी तरह  वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान। अकबरगंज स्टेशन का नाम अब मां अहोरवा भवानी धाम। निहालगढ़ स्टेशन का नाम अब महाराजा बिजली पासी होगा। साथ ही 'बनी' रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन होगा। मिश्रौली स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम किया गया। जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम रखा गयाऔर कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम अब जायस सिटी होगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!