Thursday, 01 Oct 2026

उप राष्ट्रपति करेंगे अ. भा. कालिदास समारोह का शुभारंभ

भोपाल (05 नवंबर 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयास के रूप में राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपनी संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को प्रकट करते इस नवाचार की सभी ओर सराहना हुई। गौ-वंश के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पर्व से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उप राष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़ 12 दिसंबर को अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करने के लिए पधार रहे हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले हुए संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!