Wednesday, 30 Sep 2026

उप राष्ट्रपति धनखड़ का चित्रकूट आगमन

सतना (08 सितंबर 24)। उप राष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ के आज सतना जिले के चित्रकूट आगमन पर मिनिस्टर इन वेटिंग राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने उनकी अगवानी की। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंटकर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति धनखड़ का उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्रीअनिल राजवर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेंद्र कश्यप, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा .एस. जामोद, आईजी  नीत खन्ना, डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे, कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी हेलीपैड पर पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चित्रकूट में आरोग्य धाम स्थित भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव  अतुल जैन ने उप राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट की। उप राष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी ने “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान में अपनी माँ की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति  धनखड़ सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!