जम्मू (09 मई 25)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और उरी सहित कई क्षेत्रों में एक बार फिर पाकिस्तान की सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी है। पूंछ के साथ ही उरी, कुपवाड़ा कर तंगधार सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पाकिस्तान की सेना ने गोलाबारी की है। पुंछ के दिगवार और करमाडा सेक्टर में लगातार पाकिस्तान की गोलीबारी जारी है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए यह हमले किए हैं। इन हमलों में पुंछ के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिसके कारण नागरिकों के घरों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।
इसके पूर्व भारतीय विदेश मंत्रालय और सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस ब्रीफिंग दी गई। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने आधी रात को भारतीय सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलीबारी भी की। भारतीय सेना ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।