Monday, 28 Sep 2026

ऋषि धवन का सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास

नईदिल्ली (06 जनवरी 25)। भारतीय क्रिकेट में हाल ही में कई बड़े खिलाड़ियों के संन्यास को लेकर चर्चा हो रही है। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अचानक संन्यास के बाद इन अटकलों को और बल मिला। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और हिमाचल प्रदेश टीम के कप्तान ऋषि धवन ने भी सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। धवन ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश की विजय हजारे ट्रॉफी में जीत के बाद की। ऋषि धवन ने 5 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अब विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स में नहीं खेलेंगे। हालांकि, धवन ने स्पष्ट किया कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट यानी रणजी ट्रॉफी में खेलना जारी रखेंगे। 






 



Tags:

Follow us

This question is not available..!