नईदिल्ली (02 जून 24)। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि पिछले दो लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ही बहुमत प्राप्त करेगी। शनिवार को चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजे भी कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। अलग-अलग एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए करीब 350 से 400 सीटें प्राप्त करेगा, वहीं इंडी गठबंधन को सोउ या उससे कुछ अधिक सीटें ही प्राप्त होगी। यह अनुमान भर है, क्योंकि अंतिम नतीजे वास्तविक मतगणना के बाद 4 जून को ही पता चलेंगे। लेकिन इस अनुमान ने भाजपा और उनके सहयोगी दलों को उत्साह से भर दिया है, वहीँ विपक्षी दल एक बार फिर हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ा जाए इसके मंथन में जुट गए हैं।