Monday, 05 Oct 2026

एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

नईदिल्ली (02 अप्रैल 25)। म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप के चलते इलाके में हल्का कंपन हुआ, लेकिन अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह झटका टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आया। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर मंगलवार को भारत में भी भूकंप आया है। जानकारी के अनुसार, लद्दाख में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शाम 5.38 बजे भूकंप के बारे में बताया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!