Thursday, 01 Oct 2026

एक लाख से अधिक लोगों ने ली शौचालय के साथ सेल्फी

इंदौर (20 नवंबर 24)। शहर में करीब लाख लोगों ने सार्वजनिक शौचालय के साथ सेल्फी लेकर अपलोड कर दी है। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही इंदौर नगर निगम द्वारा यह सिलसिला शुरू कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से निगम की ओर से शहर के नागरिकों में यह प्रचार किया जा रहा था कि शहर भर में बनाए गए सुविधा घर के साथ सेल्फी लीजिए और उस सेल्फी को ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड कीजिए। सुबह होटल मेरिएट के पास बनाए गए सुविधा घर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला, निगम की स्वच्छता समिति के प्रभारी आश्विन शुक्ल, निगम आयुक्त शिवम वर्मा और स्वच्छता के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा पहुंचे। इस शौचालय पर महापौर भार्गव ने भी अपनी सेल्फी लेकर ऑनलाइन अपलोड की। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों के द्वारा भी अपनी अपनी सेल्फी लेकर अपलोड करने का काम किया गया। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जागरूकता की स्थिति क्या है इसका अंदाजा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सुबह 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक के 3 घंटे की अवधि में ही 30000 लोगों के द्वारा अपनी सेल्फी को अपलोड कर दिया गया । इस मौके पर महापौर ने कहा कि निगम की टीम सुबह से लगातार सड़क पर निकलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी सुविधा घर समय पर खुलना चाहिए और उनमें  निर्धारित मानक के अनुसार सफाई की स्थिति रहना चाहिए। इंदौर शहर में सभी सुविधा घर में तीन डस्टबिन भी लगाई गई है। सेल्फी विथ शौचालय के निगम के अभियान को नागरिकों का जोरदार समर्थन मिला।



Tags:

Follow us

This question is not available..!