Tuesday, 29 Sep 2026

एमपीपीएससी ने 2023 का रिजल्ट किया जारी

इंदौर (31 दिसंबर 24)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2023 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। निर्धारित पद से तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 229 पदों के लिए 800 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 659 मुख्य और 141 प्रावधिक भाग में शामिल हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाएंगे। आयोग जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा, लेकिन साक्षात्कार की तारीख अभी तक घोषित नही हुई है।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 में आठ विभागों के 229 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली थी। इनमें 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 18 जनवरी को जारी किया गया था। 6662 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 5589 मुख्य और 1073 प्रावधिक भाग शामिल थे। मुख्य परीक्षा के बाद नौ महीने इंतजार करने के बाद रिजल्ट आया। कई बार अभ्यर्थियों ने आयोग में जल्द रिजल्ट दिए जाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। 

मुख्य रिजल्ट के बाद साक्षरता प्रक्रिया शुरू

मुख्य रिजल्ट जारी करने के बाद आयोग ने साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। आयोग ने साक्षात्कार आवेदन का प्रारूप भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब अभ्यर्थियों को 20 जनवरी तक आवेदन भरकर जमा करना है। इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा जाएगा। जबकि 21 से 27 जनवरी के बीच आवेदन करने पर अतिरिक्त तीन हजार भरना होंगे। 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच अतिरिक्त 25 हजार रुपए शुल्क जमा करना है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!