Wednesday, 30 Sep 2026

एमपी ट्रांसको पश्चिम क्षेत्र की समीक्षा बैठक

इंदौर (07 अक्टूबर 24)। एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने इंदौर में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी पश्चिम क्षेत्र की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने इंदौर क्षेत्र में चल रहे पारेषण अधोसंरचना विस्तारीकरण के वर्तमान कार्याे, ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों के मेंनेटेनेंस कार्याे की प्रगति की समीक्षा की तथा नवम्बर, दिसम्बर माह में सिंचाई के दौरान इंदौर क्षेत्र में विद्युत की बढ़ने वाली संभावित मांग की चुनौतियों और उससे निपटने के उपायों पर गंभीर विचार विमर्श किया। इस समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि एम.पी. ट्रांसको इंदौर के अधिकारी आगामी रबी सीजन में इंदौर क्षेत्र की संभावित अधिकतम विद्युत मांग  को हेंडल करने के लिये तैयार रहें एवं किये जा रहे कार्य सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में डिस्काम के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार लोड ट्रांसफर करके विद्युत सप्लाई की जानी अपेक्षित है उन्हें प्राथमिकता पर यह सूचना प्रदान कर दी जावे। इस हेतु उन्होंने जबलपुर हेडक्वार्टर से आए हुए अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।। 

तिवारी ने कहा कि कंपनी ने सबस्टेशनों के रिमोट ऑपरेशन, ड्रोन पेट्रोलिंग जैसी नई तकनीकों का उपयोग करके तेजी से घट रहे  मैनपॉवर जैसी आपदा को अवसर में बदला। उन्होने सभी अभियंताओं का आव्हान किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीक के उपयोग से न सिर्फ अपने कार्य की क्षमता में वृद्धि करें बल्कि अपने कार्यों को अधिक सुगम बनाने हेतु प्रयास करें।। 




 


Tags:

Follow us

This question is not available..!