Monday, 05 Oct 2026

एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद मोदी का रोड शो

पटना (29 मई 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को पटना हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और शहर के बाहरी इलाके में स्थित बिहटा हवाई अड्डे पर एक नए असैन्य परिसर की आधारशिला रखी। वहीं, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना में एक रोड शो किया। मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर तथा छतों पर जमा थे। रोड शो के दौरान वाहन में सवार प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन किया।

रोड शो पटना हवाई अड्डे के पास अरण्य भवन से शुरू हुआ और बीरचंद पटेल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाप्त हुआ। लोगों ने ‘भारत माता की जय' के नारों के बीच प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की। मोदी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल से यहां पहुंचे हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद उनका राज्य में पार्टी नेताओं से मिलने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को रोहतास जिले के काराकाट के लिए रवाना होंगे। रोहतास में वह 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!