श्रीनगर (28 अक्टूबर 24)। बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद वीरी के साथ आज अजीब-सी घटना हो गई। आज उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। बशीर जम्मू जा रहे थे कि एयरपोर्ट पर उनकी तलाशी लेने के दौरान उनके बैग से गोला-बारूद मिला जिस कारण उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद बिजबेहरा के विधायक डॉ. बशीर अहमद वीरी को उनकी पिस्तौल का लाइसेंस दिखाने के बाद रिहा कर दिया गया है। बता दें कि विधायक वीरी जम्मू जा रहे थे और एयरपोर्ट पर उनके बैग की सामान्य जांच के दौरान उनके बैग से दो राउंड गोला-बारूद बरामद हुआ। उन्हें हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए हुमहामा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां विधायक डॉ. बशीर अहमद वीरी को उनकी पिस्तौल का लाइसेंस दिखाने के बाद रिहा कर दिया गया है।