नईदिल्ली (25 दिसंबर 24)। एलन मस्क की कंपनी X ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में वृद्धि कर दी है। अब भारतीय यूजर्स को इन प्लान्स के लिए 35% तक अधिक भुगतान करना होगा। ये नई कीमतें 21 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं, और जो यूजर्स पहले से प्रीमियम प्लान पर हैं, उन्हें अगली बार बिल में नए दामों के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे।
अब X Premium+ प्लान लेने वाले यूजर्स को हर महीने 1,750 रुपये देने होंगे, जो पहले 1,300 रुपये थे। यानी, अब आपको 450 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, सालाना प्रीमियम+ प्लान की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले जो यूजर्स को सालाना प्लान के लिए 13,600 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब वही प्लान 18,300 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने कहा कि प्रीमियम+ सब्सक्राइबर्स को इस बढ़ी हुई कीमत से कई फायदे मिलेंगे। इनमें से एक प्रमुख फीचर है 'Radar', जिसे यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही, X ने बताया कि प्लेटफॉर्म के सबसे अच्छे AI मॉडल्स का यूज करने का मौका भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी कहा कि जब यूजर्स सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो उस पैसे का फायदा सीधे कंटेंट क्रिएटर्स को होता है। कंपनी अब यह भी देखेगी कि यूजर्स को क्रिएटर्स का कंटेंट कितना पसंद आ रहा है, न कि सिर्फ यह कि विज्ञापन कितनी बार दिखाए गए।