Tuesday, 29 Sep 2026

एशिया कप: ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल ले भागा पाकिस्तान

दुबई (29 सितंबर 25)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज की। पहले लीग स्टेज, फिर सुपर-4 और अब फाइनल में भी पाकिस्तान टीम इंडिया से हार गई।

बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही तय कर लिया था कि खिलाड़ी ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं लेंगे। जब खिलाड़ियों ने ट्रॉफी रिसीव करने से मना कर दिया तो नकवी बौखला गए और गुस्से में ट्रॉफी उठाकर होटल ले भागे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया कि यह सब पहले से तय था। भारतीय टीम ट्रॉफी सिर्फ सम्मानजनक तरीके से लेना चाहती थी। नकवी की यह हरकत खेल भावना के खिलाफ बताई जा रही है। इस बीच खबर है कि बीसीसीआई अब इस मामले में आईसीसी से औपचारिक शिकायत कर सकता है।  इसे लेकर BCCI अगले महीने ICC की बैठक में इसका विरोध दर्ज़ कराएगा। नकवी पर भविष्य में किसी बड़े पद पर बैन लगने तक की बात कही जा रही है। आईसीसी पहले ही चेतावनी दे चुका है कि किसी भी तरह की विवादित हरकत क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आईसीसी मोहसिन नकवी के खिलाफ क्या कदम उठाएगा। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!