Monday, 05 Oct 2026

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी रऊफ अज़हर ढेर

नईदिल्ली (08 मई 25)। ऑपरेशन सिंदूर  के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर  किए गए सटीक हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल प्रमुख और 1999 के IC-814 विमान अपहरण का  मास्टरमाइंड अब्दुल रऊफ अज़हर भी मारा गया। भारत का सबसे बड़ा दुश्मन रऊफ पुलवामा से संसद हमले तक का मास्टरमाइंड  था। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। 

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय 'सुभान अल्लाह' भी शामिल था, जहां रऊफ अज़हर मौजूद था। हमले में मसूद अज़हर के दस परिवारजन और चार करीबी सहयोगी भी मारे गए। रऊफ अज़हर, जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अज़हर का छोटे भाई था और संगठन के संचालन की जिम्मेदारी संभालते था। उसका नाम 2010 में अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। वह 2001 के संसद हमले, 2002 में पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या, 2008 के मुंबई हमले, 2016 के पठानकोट हमले और 2019 के पुलवामा हमले जैसे कई आतंकी घटनाओं से जुड़ा रहा है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!