नईदिल्ली (12 मई 25)। भारतीय सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने 5 सैनिकों को खो दिया। सेना ने इन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस और बलिदान को सम्मानित किया। भारतीय थल सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुई गोलाबारी में हमारे 5 जाबांज सैनिक शहीद हो गये। उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने बहादुरी के साथ भारतीय सेना के कर्तव्य का पालन करते हुए अपना बलिदान दिया। हमारी संवेदना उनके व उनके परिवार के प्रति है।