सिडनी (14 दिसंबर 25)। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी, न्यू साउथ वेल्स, के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर की शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में पुलिस अफसर समेत 17 लोगों की मौत हो गई व 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का समय पहले दिन की हनुक्का उत्सव की भी रात थी और वहां कई लोग मौजूद थे। स्थानीय पुलिस और समाचार रिपोर्टों के मुताबिक बीच पर कई राऊंड गोलियां चलीं और पर्यटकों में भगदड़ मच गई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने घटना के बाद सार्वजनिक चेतावनी जारी की और कहा कि 'जो कोई भी वहाँ पर है, वह सुरक्षित स्थान ले ले।'
पुलिस ने बताया कि उन्होंने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, लेकिन जांच अभी जारी है और यह स्पष्ट नहीं कि दोनों हिरासत में लिए गए लोग ही गोलीबारी में शामिल थे या नहीं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और जनता से कम से कम पुलिस निर्देशों का पालन करने की अपील की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस अफसर समेत 7 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल ले जाए गए । हालांकि अभी तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय के एक कार्यक्रम पर हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, 'हमारे दिल सिडनी में अपने यहूदी भाइयों और बहनों के साथ हैं, जिन पर उस समय घिनौने आतंकियों ने हमला किया, जब वे हनुक्का का पहला दीप जलाने जा रहे थे।'