Sunday, 04 Oct 2026

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर से माफी मांग ली

मुंबई (01 मार्च 25)। एक्ट्रेस कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच कई सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है। जावेद अख्तर के मानहानि मामले में कई बार कंगना को समन जारी हो चुका है, लेकिन वह कभी भी तारीख पर नहीं पहंची। वहीं, अब 5 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, दोनों ने आपसी सहमति से मुकदमा खत्म करने का फैसला किया है। कंगना ने जावेद अख्तर से माफी मांग ली है और उनके साथ सुलह कर ली है। कंगना रनौत ने लिखित रूप में कहा कि वह जावेद अख्तर का बहुत सम्मान करती हैं और उनके बयानों की वजह से उन्हें जो असुविधा हुई, उसके लिए वह माफी मांगती हैं। कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच चल रहे इस कानूनी विवाद की शुरुआत 5 साल पहले हुई थी, जब जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कंगना ने इसके बाद काउंटर याचिका दायर की थी। इस मामले में पिछले 40 सुनवाईयों के दौरान, कंगना कोर्ट में कभी नहीं आईं, जबकि जावेद अख्तर नियमित रूप से कोर्ट में पेश होते रहे। इसी सप्ताह मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान, कंगना फिर से कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद गीतकार के वकील ने एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की अपील की थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!