जम्मू (24 जनवरी 25)। कन्याकुमारी से कश्मीर तक ट्रेन का सपना पूरा होने वाला है। इसी योजना की कड़ी के चलते आज दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन जम्मू के रेलवे स्टेशन पर पहुंची और कटरा से कल ट्रेन को श्रीनगर के लिए ट्रायल पर रवाना किया जाएगा। अब पूरे हिंदुस्तान का सपना पूरा होने जा रहा है कि ट्रेन कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंच जाएगी। इस ट्रेन को कश्मीर के मौसम को देखकर बनाया गया है। कश्मीर में ज्यादा बर्फ पड़ती है इसलिए इस वंदे भारत ट्रेन को वहां को इस तरह से बनाया गया है कि वह वहां की ठंड व बर्फबारी की सामना कर सके। इस ट्रेन के वॉशरूम में गर्म पानी का भी इंतजाम रखा गया है।