Wednesday, 30 Sep 2026

कठुआ क्षेत्र में दिखे दर्जनों संदिग्ध ड्रोन, दहशत में लोग

कठुआ (10 जून 25)। बीते 24 घंटे के दौरान भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा हीरानगर से लेकर कठुआ जिला मुख्यालय पर स्थानीय लोगों ने दर्जनों संदिग्ध ड्रोन देखे, जिससे स्थानीय लोग सकते में आ गए। 

हीरानगर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय गांव मनियारी में स्थानीय लोगों ने यहां आसमान पर 4 संदिग्ध ड्रोन देखें, वहीं इसी समय कठुआ जिला मुख्यालय में वार्ड नंबर 13 में चकंदर फीडर के पास स्थानीय लोगों ने भी दर्जन से ज्यादा संदिग्ध ड्रोन आसमान में उड़ते देखें, जिससे लोग सकते में आ गए।

बताया जा रहा है कि आसमान में उड़ते ड्रोन कठुआ के निचले इलाके से आते हुए पंजाब की ओर जाते देखे गए। गौर है कि कठुआ जिले में पिछले एक साल से सीमा से लेकर जिला मुख्यालय के आसपास के गांव में आए दिन संदिग्ध ड्रोन दिखने का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले कठुआ के पास चक गांव में भी लोगों ने संदिग्ध ड्रोन देखा था जिससे नीचे एक प्लास्टिक की चादरनुमा शीट गिरी थी। गौरतलब है कि कठुआ में रविवार दोपहर बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दौरा संपन्न हुआ था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!