Wednesday, 30 Sep 2026

कनाडा अमेरिका में शामिल हो, तभी मुफ्त डिफेंस कवच

वाशिंगटन (30 मई 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अपनी विवादित और चौंकाने वाली शैली में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में सनसनी फैला दी है। उन्होंने कनाडा को एक औपचारिक प्रस्ताव दिया है कि यदि वह  अमेरिका का 51वां राज्य बनता है  तो उसे अमेरिका की नई हाई-टेक एयर डिफेंस प्रणाली ‘गोल्डन डोम’ बिल्कुल मुफ्त में दी जाएगी।यह बयान ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social'  पर साझा किया, जहां उन्होंने दावा किया कि कनाडा पहले से ही इस रक्षा प्रणाली में शामिल होने का इच्छुक है। लेकिन ट्रम्प ने इस पर एक शर्त जोड़ दी कि कनाडा को अमेरिका में शामिल होना होगा, तभी यह डिफेंस कवच मुफ्त में मिलेगा।

अगर कनाडा स्वतंत्र राष्ट्र बना रहता है और अमेरिका का हिस्सा नहीं बनता, तो ट्रम्प के अनुसार उसे इस 'गोल्डन डोम' डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग 61 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये)  का भुगतान करना होगा।ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका अब "दूसरे देशों की सुरक्षा मुफ्त में नहीं करेगा", और जो राष्ट्र अमेरिका से सुरक्षा चाहते हैं, उन्हें "मूल्य चुकाना होगा या भागीदार बनना होगा।' ‘गोल्डन डोम’ अमेरिका द्वारा प्रस्तावित एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे ट्रम्प प्रशासन द्वारा पुनः राष्ट्रपति बनने की स्थिति में 2026 से विकसित किया जाएगा। ट्रम्प का दावा है कि यह अमेरिका को 'मिसाइल हमलों से पूरी तरह सुरक्षित' बना देगा और इसके उपयोग से अमेरिकी सहयोगी देशों को भी अभूतपूर्व सुरक्षा मिलेगी बशर्ते वे अमेरिका की शर्तें मानें।

Tags:

Follow us

This question is not available..!