Monday, 28 Sep 2026

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी

सरे (11 जुलाई 25)। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ इन दिनों कनाडा में खुले अपने नए कैफे को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैफे पर फायरिंग हुई है। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कनाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

कनाडा में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ का नया कैफे अभी-अभी खुला था, जिसमें कपिल भी मौजूद थे। कुछ ही दिनों पहले गिन्नी ने इसके लग्जरी अंदाज़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया-जिसे फैन्स और सितारों ने ढेरों बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कनाडा में ये हमलावर खालिस्तानी चरित्र के कट्टर समर्थकों में से हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि हमला करने वाला व्यक्ति आतंकी हरजीत सिंह लाडी हो सकता है-जो NIA की Most Wanted सूची में शामिल है।




Tags:

Follow us

This question is not available..!