Sunday, 04 Oct 2026

कनाडा में सिख संगठनों का भारत विरोधी एजेंडा तेज

टोरंटो (31 मई 25)। कनाडा में बसे सिख संगठनों ने एक बार फिर भारत विरोधी एजेंडा तेज करते हुए सरकार से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित न करे। यह सम्मेलन अगले महीने कनाडा के कनईनस्किस (अल्बर्टा) में आयोजित होना है। प्रधानमंत्री मोदी को  G7 समिट में आमंत्रित किया गया है लेकिन इस बार टोरंटो स्थित 'सिख फेडरेशन' और 'वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन' ने कहा है कि जब तक भारत, कनाडा में चल रही आपराधिक जांचों में सहयोग नहीं करता, तब तक मोदी को आमंत्रित न किया जाए। सिख संगठनों ने आरोप लगाया है कि 2023 में वैंकूवर के पास  सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की भूमिका हो सकती है।  इसके अलावा कई अन्य  हिंसक घटनाओं में  भी भारत पर संलिप्तता के आरोप हैं। इसके बावजूद, कनाडा की लिबरल सरकार भारत से व्यापार बढ़ाने और संबंध सुधारने में लगी है जो सिख समुदाय को अस्वीकार्य लगता है। G7 से बाहर के अतिथि देशों में अब तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बेनीज़ को आमंत्रित किया गया है औरउन्होंने पुष्टि की है कि वे आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को भी बुलाया गया है लेकिन उन्होंने पुष्टि नहीं की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की वे आ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को बुलाया जाएगा या नहीं, इस पर कनाडा की सरकार चुप्पी साधे हुए है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!