Thursday, 01 Oct 2026

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग: दिल्ली से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

नईदिल्ली (28 नवंबर 25)। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर हुई गोलीबारी की कम से कम तीन घटनाओं के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़े एक प्रमुख शूटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए शूटर की पहचान बंधु मान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सर्रे स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी की वारदातों के पीछे कथित तौर पर इसी व्यक्ति का हाथ था। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद बंधु मान सिंह कनाडा से भारत लौट आया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली में पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक चीनी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को कनाडा और भारत दोनों जगह सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। यह गिरफ्तारी उस अंतर्राष्ट्रीय अपराध नेटवर्क को उजागर करने में मदद कर सकती है जो कनाडा में संगठित अपराध को अंजाम देने के बाद भारत में शरण लेते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!