Tuesday, 29 Sep 2026

कर्नल सोफिया: राज्यपाल से मिला कांग्रेस विधायक दल

भोपाल (01 सितंबर 26)। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह को राहत मिलने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस विधायक दल ने उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति देने की मांग को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कैबिनेट के उस फैसले पर मुहर लगा दी जिसमें विजय शाह पर मुकदमा नहीं चलाने की सिफारिश की गई थी। यह फैसला सोमवार को देर रात लिया गया। राज्यपाल का फैसला सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक दल ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात की और अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर आसीन ही क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। सिंघार ने कहा कि मंत्री शाह ने देश की सेना और महिलाओं दोनों का अपमान किया है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि प्रकरण की संवेदनशीलता एवं संवैधानिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति दी जाए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!