Monday, 28 Sep 2026

कर्नाटक के दल ने ली स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी

इंदौर (26 अगस्त 24)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के मार्गदर्शन में स्मार्ट मीटर परियोजना का प्रभावी संचालन करने के साथ ही विभिन्न राज्यों के साथ नालेज शेयरिंग भी की जा रही हैं। नालेज शेयरिंग की इसी श्रृंखला में कर्नाटक राज्य विद्युत नियामक आयोग का 7 सदस्यीय दल पोलो ग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर पहुंचा। कर्नाटक आयोग के निदेशक तकनीकी सफी उल्लाह खान के नेतृत्व में इंदौर आए दल का स्वागत अधीक्षण अभियंता कीर्ति सिंह, स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर प्रभारी नवीन गुप्ता ने किया। स्मार्ट मीटर परियोजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई, मीटरों के संग्रहालय का भी कर्नाटक के दल को भ्रमण कराया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!