Thursday, 08 Oct 2026

कर्पूरी ग्राम पहुंचे नीतीश, मोदी संग जननायक को दी श्रद्धांजलि

पटना (25 अक्टूबर 25)। समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में शुचिता, सादगी और सामाजिक न्याय के लिए कर्पूरी ठाकुर जी का योगदान अमिट है। वह हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं और उनकी नीतियों पर चलना ही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमेशा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित कर उनकी विरासत को अमर कर दिया।' नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज कुछ लोग खुद को जननायक घोषित कर, असली जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन का ऐसे लोगों के साथ मौन समर्थन शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर 1978 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी ने पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि पिछड़ों को 8% और अति पिछड़ों को 12% आरक्षण का प्रावधान उसी समय किया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!