अनंतनाग (09 अक्टूबर 25)। जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्से से खबर है कि सेना के दो जवान लापता हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये जवान मंगलवार रात गश्त पर निकले थे और तभी से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। सेना ने तुरंत खोज अभियान शुरू कर दिया है। ये दोनों जवान विशेष पैराट्रूपर यूनिट के सदस्य हैं। बताया गया है कि जवान अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के गाडूल जंगल में गश्त पर थे। सेना के सूत्रों ने बताया कि यह जंगल बहुत घना है और यहां खाई और ऊंचे ढलान हैं। इसी वजह से खोज अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। सेना की टीम लगातार खोज कर रही है और जवानों को सुरक्षित ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है।