Wednesday, 30 Sep 2026

कांग्रेस का तीन लाइन का व्हिप, सांसदों को मौजूद रहने का आदेश

नईदिल्ली (25 जून 24)। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर कहा कि वे लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बुधवार को सुबह 11 बजे से सदन में उपस्थित रहें। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश द्वारा जारी व्हिप में कहा गया है कि कल यानी बुधवार, 26 जून, 2024 को लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है, ‘लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 26 जून, 2024 को सुबह 11:00 बजे से सदन के स्थगन तक उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।' लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीवार ओम बिरला से है। 

बिरला और सुरेश ने मंगलवार को क्रमश: NDA और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) के उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में उतरने के लिए विपक्ष ने अंतिम समय में तब फैसला लिया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी इस पूर्व शर्त को नहीं माना कि NDA के उम्मीदवार बिरला का समर्थन करने के ऐवज में विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन को उपाध्यक्ष पद दिया जाना चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!