Monday, 28 Sep 2026

कांग्रेस का भारत की राजनीति से होगा सफाया: राजनाथ

नईदिल्ली (01 मई 24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया करेगी और आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करेगी। सिंह उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि तिवारी के नामांकन के लिए एकत्रित विशाल भीड़ से स्पष्ट है कि लोगों ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग महात्मा गांधी की दो इच्छाओं को पूरा करने जा रहे हैं, जिनमें एक यह भी है कि भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बने। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बन गया है और इसकी प्रतिष्ठा बढ़ गई है। अब जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों से बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।'

राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की दूसरी इच्छा थी कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। देश की जनता महात्मा गांधी की इस इच्छा को पूरा करने जा रही है और देश की राजनीति से कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!