Wednesday, 30 Sep 2026

कांग्रेस का मतलब कुशासन और भ्रष्टाचार: जेपी नड्डा

रोहतक (30 सितंबर 24। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब 'कुशासन', भ्रष्टाचार और अपराधीकरण है। नड्डा ने मतदाताओं से हरियाणा में तीसरी बार 'कमल' खिलाने की अपील की। नड्डा ने कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां दो साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। 

हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में राज्य में भूमि घोटाले होते थे और गरीब किसानों की जमीनें हड़पी जाती थीं। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के लिए पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियां 'खर्ची-पर्ची' प्रणाली से दी जाती थीं और होनहार युवा बेरोजगारी की कतार में खड़े रहते थे। नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस ने कौन सा घोटाला नहीं किया? कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, चावल घोटाला, टैंक घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, 2-जी, 3 जी घोटाला।

इन कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार करने में न धरती छोड़ी, न पानी और न ही आसमान छोड़ा।' उन्होंने उपस्थित भीड़ से पूछा, 'क्या आप फिर से वैसे दिन वापस लाना चाहते हैं?' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'एक तरफ घोटालों की सरकार है, घोटाले पर घोटाले हैं। कांग्रेस का मतलब कुशासन है, कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का मतलब अपराधीकरण है। कांग्रेस का मतलब भाई को भाई से, जाति को जाति से लड़ाना है। वोट बैंक की राजनीति करना कांग्रेस का धर्म है। यह काम करने का कांग्रेस का तरीका है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!