Monday, 05 Oct 2026

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

इंदौर (27 अप्रैल 25)। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत इंदौर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के नागरिकों के अधिकारों पर भाजपा सरकार हर दिन हमला कर रही है। जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे इस अत्याचार से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी 'संविधान बचाओ अभियान' शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करना है, जिन पर वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार द्वारा गंभीर प्रहार किया जा रहा है। 

उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने पत्रकार वार्ता में कहीं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की "संविधान बचाओ यात्रा" केवल कांग्रेस पार्टी का आंदोलन नहीं है। यह देश के हर उस नागरिक का आंदोलन है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा यह आंदोलन मात्र वोट बैंक की राजनीति नहीं, बल्कि आम जनता की वास्तविक आवाज़ है। कांग्रेस द्वारा निर्धारित तीन प्रमुख बिंदु-सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय और आर्थिक न्याय- केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि आम जनता की वास्तविक ज़रूरतें हैं। अभियान 25 अप्रैल से 30 मई 2025 तक चार चरणों में संचालित होगा। 25-30 अप्रैल तक सभी राज्यों में जिला स्तर पर जनसभाएँ। 5-10 मई तक सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर जनसभाएँ। 11-17 मई तक प्रदेश विधानसभाओं में आम जनता के साथ संवाद और सभाएँ और 20-30 मई तक घर-घर जाकर प्रचार और 'संविधान बचाओ' का संदेश प्रसारित करना।

Tags:

Follow us

This question is not available..!