Wednesday, 30 Sep 2026

कांग्रेस की बैठक, ECI और SIR पर गुस्सा, बोले- वोट चोरी हुई

नईदिल्ली (16 नवंबर 25)। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अब समाप्त हो गई है। बैठक खत्म होते ही पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बाहर निकले। इसके बाद संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अजय माकन ने मीडिया से बात की।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव परिणामों को लेकर ECI और SIR पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि चुनाव में 'वोट चोरी की जा रही है और मतगणना के कई स्तरों पर बड़ी गड़बड़ियाँ हुई हैं।' यह बयान हार के कारणों पर मंथन करने के तुरंत बाद आया है, जो बिहार के नतीजों पर कांग्रेस के गहरे असंतोष को दर्शाता है। केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने घोषणा की कि पार्टी अब बिहार चुनाव के पूरे वोटिंग डेटा की विस्तृत और गहराई से समीक्षा करेगी। नेताओं ने कहा कि डेटा की समीक्षा पूरी होने के बाद, पार्टी मीडिया को बताएगी कि बिहार में कांग्रेस की करारी हार के पीछे असली कारण क्या रहे और क्या वाकई ये हार 'वोट चोरी' का परिणाम थी। यह कदम कांग्रेस की तरफ से चुनाव नतीजों को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!