Monday, 28 Sep 2026

कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा: शिवराज सिंह

सीहोर (02 मई 24)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा आज कि कांग्रेस अब खत्म हो रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार भी पार्टी छोड़कर देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के अच्छे और विचारवान नेता कांग्रेस के गलत फैसलों की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि, कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है।  चौहान ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर जिले के इछावर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस ने कभी विकास की ईंट तक नहीं लगाई। विकास के काम केवल भाजपा की सरकार में ही हुए हैं। कांग्रेस के जमाने में ना सड़कें थी, ना बिजली और ना पानी की व्यवस्था थी। पता ही नहीं चलता था कि, सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है और विकास पथ पर अग्रसर है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!