महू (27 जनवरी 25)। सोमवार को कांग्रेस पार्टी महू में विशाल रैली और सभा करने जा रही है। संविधान के सम्मान और रक्षा के लिए आयोजित इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के कांग्रेस नेता दीपक जोशी 'पिंटू' लगातार क्षेत्र में सक्रीय रहकर कार्यकर्ताओं और आमजनता से रैली में जुटाने के लिए मेल-मिलाप और बैठकें करते रहे। उन्होंने सोमवार को सुबह से क्षेत्र में महू जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की है। उनका कहना है कि संविधान बचने के लिए इसके रचियता बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित रैली से उठाने वाली आवाज देश की तानाशाही की और बढ़ रही मोदी सरकार को उखड फेंकेगी। इस रैली के जरिये कांग्रेस नेता आमजन को एकजुट कर उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे। यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी।