Thursday, 01 Oct 2026

कांग्रेस ने आधी रात को 21 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

रांची (22 अक्टूबर 24)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आधी रात को 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी, जलमुंडी से बादल पत्रलेख, पूर्णियाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर ईस्ट से अजॉय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि झारखंड में कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि जेएमएम 43 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 7 सीटें आरजेडी को दी गई हैं। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!