इंदौर (26 सितंबर 25)। मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन सांसद प्रियंका गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर उनके पुतले की अर्थी निकाल कर पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित थे। उन्होंने विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा कांग्रेस नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता और मंत्री कैलाश वजयवर्गीय ने भाई बहन के प्रेम पर अमर्यादित भाषा में जो टिप्पणी की है, वह शर्मनाक है। विजयवर्गीय अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विजयवर्गीय इसके पूर्व भी कई बार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। यह विजयवर्गीय का चरित्र बन चूका है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर ओछी टिप्पणी कर एक बार फिर अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया है। इससे कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त नाराजगी है। यदि वियजयवर्गीय ने शीघ्र अपने बयान पर माफ़ी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।