Thursday, 01 Oct 2026

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त

भोपाल (09 जून 26)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी आ रही है कि  शपथ पत्र में न्यायालय से जुड़ी कार्रवाई छिपाने का आरोप है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक भाजपा के राहुल कोठारी ने विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी के सामने पत्र लिखकर मीनाक्षी नटराजन पर आपत्ति दर्ज कराई है।

पत्र में लिखा  है कि मीनाक्षी नटराजन द्वारा नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथपत्र (Form-26) में आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है। यह तथ्य संज्ञान में आया है कि A. Srilatha Vs. Kumbham Shiva Kumar Reddy & Others शीर्षक से एक निजी परिवाद SR No. 4472/2025 के रूप में माननीय IV ACJM, Hyderabad के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मीनाक्षी नटराजन को Accused No. 4 (A-4) के रूप में दर्शाया गया है। उक्त परिवाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 356, 61, 45, 46, 351(2), 3(5) एवं 79 आरोपित की गई हैं। यदि उक्त प्रकरण नामांकन के समय अस्तित्व में था तथा उसके संबंध में शपथपत्र में अपेक्षित जानकारी का पूर्ण एवं सत्य प्रकटीकरण नहीं किया गया है, तो यह मतदाताओं के सूचना प्राप्त करने के अधिकार को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्णयों में प्रत्याशी द्वारा पूर्ण, सत्य एवं सही जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य माना गया है।

अतः निवेदन है कि श्रीमती मीनाक्षी नटराजन द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र एवं न्यायालयीन अभिलेखों का परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी आवश्यक जानकारियों का विधि अनुसार प्रकटीकरण किया गया है या नहीं। यदि किसी तथ्य का दमन, अपूर्ण प्रकटीकरण अथवा गलत जानकारी पाई जाती है, तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 एवं लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाए। लिहाजा नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!