बैंकांक (29 मार्च 25)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा शहर हिल उठा। इस भूकंप के कारण कई इमारतें कांपने लगीं, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरने की खबर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भाग रहे हैं। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरने की खबर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भाग रहे हैं। भूकंप इतना तीव्र था कि बैंकॉक की ऊंची इमारतों में लगे अलार्म बजने लगे और होटलों व दफ्तरों को खाली कराया गया। झटके इतने तेज थे कि स्विमिंग पूल के पानी में भी लहरें उठती देखी गईं। शहर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। भूकंप का केंद्र म्यांमार के मोनीवा शहर के 50 किलोमीटर पूर्व में था। म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन वहां से अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप आमतौर पर तब आता है जब धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती, खिसकती या टूटती हैं। यह ऊर्जा सतह तक पहुंचकर झटकों के रूप में महसूस होती है।