Wednesday, 30 Sep 2026

काउंटर से तत्काल टिकट खरीदने के लिए नए नियम लागू

नईदिल्ली (25 जून 25)। ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक टिकट बुक करने की सुविधा यानी तत्काल टिकट के लिए रेलवे के ऑनलाइन और काउंटर सिस्टम में बड़ा बदलाव आ रहा है। लंबे समय से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में धांधली और गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें रोकने के लिए रेलवे ने 15 जुलाई से कुछ नए नियम लागू करने का फैसला किया है। ये नियम न केवल ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होंगे, बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट के जरिए की जाने वाली बुकिंग पर भी प्रभाव डालेंगे। 

रेलवे ने घोषणा की है कि 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब और अधिक सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे ताकि टिकट बुकिंग प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे। अब अगर आप रेलवे स्टेशन के काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने जाएंगे तो आपको अपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया वन टाइम पासवर्ड भरना होगा। यह ओटीपी तभी टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पूरा करेगा। यानी बिना ओटीपी डाले कोई भी तत्काल टिकट बुक नहीं हो सकेगा। इससे टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी की संभावना काफी कम हो जाएगी। रेलवे ने एजेंट से तत्काल टिकट बुकिंग पर भी नए नियम लागू किए हैं। एजेंट अब टिकट बुकिंग विंडो खुलने के बाद तुरंत टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे ने एजेंट से तत्काल टिकट बुकिंग पर भी नए नियम लागू किए हैं। एजेंट अब टिकट बुकिंग विंडो खुलने के बाद तुरंत टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। AC क्लास टिकट के लिए बुकिंग विंडो सुबह 10:00 बजे खुलती है, लेकिन एजेंट 10:30 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। Non-AC क्लास टिकट के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे खुलती है, एजेंट 11:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, एजेंट के जरिए टिकट बुकिंग में भी ओटीपी ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों के लिए अब आधार कार्ड के जरिए प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मकसद फर्जी बुकिंग रोकना और टिकट बुकिंग को सुरक्षित बनाना है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!