Friday, 09 Oct 2026

किन्नरों ने पहले फिनायल पीया, आत्मदाह की भी कोशिश

इंदौर (16 अक्टूबर 25)। इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ कथित रूप से जहर पी लिया। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, लेकिन इसी दौरान एक और घटनाक्रम हो गया। किन्नरों ने हॉस्पिटल में ही आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वाले किन्नरों को समझाते नजर आए लेकिन किन्नर मानने को तैयार नही थे। इस दौरान भारी बवाल हुआ और कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पुलिस ने किन्नरो को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन माहौल खराब हो गया और किन्नर जोर-जोर से विलाप करते रहे। 

लिहाजा नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद और किन्नर के साथ कुकर्म करने के मामले में किन्नरों में रोष फैलता जा रहा है। हॉस्पिटल में हुए इस बवाल से हंगामा मच गया। वहीं किन्नरों की ओर से जो बयान आया है, उसमें सपना हाजी, राजा हाशमी, अक्षय कुमांयू और पंकज जैन पर आरोप लगाए गए है। किन्नरों ने इन पर ब्लैकमेल और शोषण करने का आरोप लगाया है। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में एसआईटी भी गठित हो चुकी है, लेकिन एक बड़े अफसर का ट्रांसफर होते ही एसआईटी का काम भी मंद पड़ गया। लिहाजा अब एक साथ 24 किन्नरों के जहर पीने से हलचल मच गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!