जम्मू (10 नवंबर 24)। जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चास और कोतवाड़ा जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है । इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है। जानकारी है कि 2 पैरा (एसएफ) के एनबी सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार बलिदान को प्राप्त हुए हैं। राकेश कुमार ऑप्रेशन का हिस्सा थे। बता दें कि मुठभेड़ में 3 अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी जानकारी है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों को जवानों से घेरा हुआ है। यह वही आतंकी समूह है, जिसने हाल ही में किश्तवाड़ जिले में 2 निर्दोष गांव रक्षा गार्डों की हत्या की थी। पूरे इलाके की घेरा बंदी की गई है, स्थानीय लोगों को कहा गया है कि वे सुचेत रहें व कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर उन्हें सूचित करें।