Tuesday, 29 Sep 2026

किसानों की पैदल यात्रा से पहले अलर्ट, बॉर्डर सील

जींद (16 अगस्त 26)। किसानों के दिल्ली कूच की आहट के साथ जींद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 5 लेयर बैरिकेडिंग, पत्थर और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया गया है। वहीं आज किसान बचाओ पैदल यात्रा भी निकलने वाली है। सुबह 11 बजे से किसानों का जुटना शुरू होगा, जबकि दोपहर 1 बजे यात्रा शुरू होने की संभावना है। वाहनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर से आज किसान बचाओ पदयात्रा का आगाज होगा। गुरुद्वारा के समीप सुबह 11 बजे किसान जुटेंगे। दोपहर 12:30 बजे अरदास के बाद सभा होगी और 3 बजे 51 पदयात्रियों का जत्था शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल की मिट्टी लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए पैदल रवाना होगा। करीब 228 किलोमीटर की इस यात्रा का पहला पड़ाव बेलरखा गांव रहेगा, जहां पदयात्री रात्रि विश्राम करेंगे।




Tags:

Follow us

This question is not available..!