Wednesday, 30 Sep 2026

किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नईदिल्ली (24 जुलाई 24)। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संसद भवन परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस नेता को किसानों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया। हालांकि इससे पहले यह मुलाकात विवादों में आ गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा है। मीडिया में मामला आया तो किसानों को राहुल गांधी से मिलने की इजाजत मिल गई। 

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के 12 किसान नेता शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने गांधी को अपने-अपने राज्यों में किसानों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!