नईदिल्ली (03 दिसंबर 24)। दिल्ली कूच करने पर प्रर्दशन कर रहे किसान अड़ गए हैं। उन्होंने सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए दिल्ली को अपने कदम बढ़ा लिए हैं। इसके चलते ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। ग्रेटर नोएडा और दिल्ली बाॅर्डर पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। इस समय चिल्ला बॉर्डर, यूपी गेट और महामाया फ्लाइओवर पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, क्योंकि किसान आंदोलन के चलते इन प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। यह आंदोलन 27 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर शुरू हुआ था, और इसके बाद 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर धरना और प्रदर्शन हुआ। अब इस आंदोलन का तीसरा और अंतिम चरण 2 दिसंबर को शुरू हो रहा है, जब किसान दिल्ली कूच करेंगे और संसद सत्र के दौरान प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन में 40,000 से 45,000 किसान शामिल हो सकते हैं, जो यूपी के विभिन्न जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और अन्य क्षेत्रों से दिल्ली कूच करने के लिए जा रहे हैं। यह मार्च 14 किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया है, जो अपनी मांगों को लेकर संसद सत्र के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।